World

जिस टाटा ग्रुप के सामने पाकिस्‍तान की GDP बौनी, उसकी कंपनियों का प्रदर्शन कैसा?कुढ़कर खाक हो जाएगा पड़ोसी

सिर्फ टाटा ग्रुप के सामने पाकिस्‍तान की अर्थव्‍यवस्‍था बौनी पड़ गई है। ग्रुप का मार्केट कैपिटलाइजेशन 365 अरब डॉलर पहुंच गया है। यह पाकिस्तान के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) से भी ज्‍यादा है। पिछले साल टाटा ग्रुप की कई कंपनियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इसी के बाद ग्रुप ने यह उपलब्धि हासिल की है। अंतराष्‍ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के अनुमानों के अनुसार, पाकिस्‍तान की अर्थव्‍यवस्‍था का आकार करीब 341 अरब डॉलर का है। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) की वैल्‍यू ही करीब 15 लाख करोड़ रुपये या 170 अरब डॉलर है। यह न केवल भारत की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है, बल्कि पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था के लगभग आधे आकार की भी है।

कंगाली से गुजर रहा है पाकिस्‍तान

पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था इस समय गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रही है। वित्तीय वर्ष 2022 में देश का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 6.1% बढ़ा। इसके पहले वित्तीय वर्ष 2021 में यह ग्रोथ 5.8% थी। हालांकि, अनुमान है कि वित्तीय वर्ष 2023 में अर्थव्यवस्था में गिरावट आई है। हाल ही में आई बाढ़ ने पाकिस्‍तान को व्यापक स्‍तर पर नुकसान पहुंचाया है। यह नुकसान अरबों डॉलर में है। इसके अलावा पाकिस्तान पर 125 अरब डॉलर का विदेशी कर्ज है। इसमें से 25 अरब डॉलर विदेशी कर्ज की देनदारी उसके सामने जुलाई में खड़ी है। आईएमएफ से उसका 3 अरब डॉलर का कार्यक्रम मार्च में समाप्त होने वाला है। जबकि उसका विदेशी मुद्रा भंडार 8 अरब डॉलर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button