National

8 राज्यों से पीएफआई के 170 से ज्यादा मेंबर्स को लिया हिरासत में

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) से मिली लीड के आधार पर मंगलवार (आज) को 8 राज्यों की पुलिस और दूसरी एजेंसियों ने एक बार फिर पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के देशभर में फैले कई ठिकानों पर छापेमारी की है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह दूसरे राउंड की रेड बताई जा रही है। पहले राउंड में NIA ने छापेमारी की थी। जांच एजेंसियों ने अलग-अलग जगहों से पीएफआई के कई मेंबर्स को गिरफ्तार किया है। जबकि कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। दिल्ली, यूपी, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में एक साथ PFI के खिलाफ एक्शन हुआ है। शाहीनबाग में जहां अर्ध सैनिक बल गश्त कर रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि 8 राज्यों से पीएफआई के 170 से ज्यादा मेंबर्स को हिरासत में लिया गया है। वहीं दिल्ली के जामिया में धारा-144 लागू की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button