Entertainment

‘हेरा फेरी’ वाली तिकड़ी ही नहीं जबरजस्त बॉलीवुड फिल्मों में कॉमेडी वाले ये कॉन्बिनेशन भी वापस आने चाहिए

हेरा फेरी’ में अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की तिकड़ी ने कॉमेडी का ऐसा जोरदार धमाका किया जो जनता को आज भी याद है. इसीलिए जब ‘हेरा फेरी 3’बनने की खबर के साथ ये सामने आया कि इस बार अक्षय कुमार फिल्म में नहीं होंगे, तो लोगों का दिल ही टूट गया. मगर हाल ही में जनता के टूटे दिलों को फिर से जोड़ने वाली एक खबर आई है.

रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अक्षय, परेश और सुनील ‘हेरा फेरी’ 3 में साथ आने वाले हैं. इतना ही नहीं, ये जबरदस्त कॉमेडी तिकड़ी ‘वेलकम’ और ‘आवारा पागल दीवाना’ के सीक्वल में भी साथ दिखेगी. बताया गया है कि तीनों एक्टर्स ने हाल ही में अपनी वापसी अनाउंस करने के लिए एक खास प्रोमो शूट किया है. 

कुछ दिन पहले ही ये भी खबर आई कि ‘मुन्नाभाई’ की हिट जोड़ी संजय दत्त और अरशद वारसी भी एक फिल्म साथ में करने जा रहे हैं. ये ‘मुन्नाभाई’ फ्रैंचाइजी का सीक्वल तो नहीं है, मगर इस जोड़ी के साथ आने भर की खबर से मुन्ना और सर्किट को साथ देखने का इंतजार कर रहे फैन्स को मजा आ गया. 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button