छतरी में साथ-साथ, दौलत के मामले में पत्नी के आगे कहीं नहीं टिकते ऋषि सुनक
G20 समिट (G 20 Summit) में दुनियाभर के कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष भारत आए हैं, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक (Rishi Sunak) और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति ( Akshata Murthy ) की हो रही है। भारत से खास रिश्ता रखने वाले सुनक और उनकी पत्नी जी20 में शामिल होने भारत आए तो हर तरफ उनकी ही चर्चा होती रही। लोगों को इस पावर कपल की केमेस्ट्री खूब पसंद आई है। अक्षता मूर्ति इंफोसिस (Infosys ) के का फाउंडर नायारण मूर्ति (Narayan Murthy) और सुधा मूर्ति (Sudha Murthy) की बेटी है। वहीं सुनक पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। आज बात इसी पावर कपल की लवस्टोरी से लेकर उनकी अमीरी तक की ।
कैसे हुई अक्षता और ऋषि सुनक की मुलाकात

अक्षता मूर्ति नारायण मूर्ति की बेटी हैं। उनका बचपन अपने दादा-दादी के साथ बीता है। शुरुआती पढ़ाई बेंगलुरू के बॉल्डविन गर्ल्स हाई स्कूल से हुई। उन्होंने कैलिफोर्निया के Claremont McKenna College से इकोनॉमिक्स और फ्रेंच में बीए करने के बाद फैशन इंस्ट्रीट्यूट ऑफ डिजाइन से अपैरेल मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा किया था। वहीं ऋषि सुनक ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के लिंकन कॉलेज से ग्रेजुएशन और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से एमबीए किया है।
कॉलेज में प्यार, भारत में शादी

यहीं उनकी मुलाकात अक्षता मूर्ति से हुई। अक्षता भी स्टैनफोर्ड युनिवर्सिटी से एमबीए कर रही थी। पहले दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर प्यार। अक्षता के पिता नारायण मूर्ति को पहले ये रिश्ता पंसद नहीं आया, लेकिन जब वो ऋषि सुनक से मिले तो उनकी सोच बदल गई। सुनक की एनर्जी, उनकी सोच से वो प्रभावित हुए। माता-पिता की मर्जी से बेंगलुरू में दोनों की शादी हुई। दो दिन का उनकी शादी का फंक्शन चला।



