World

मल्‍टी स्‍टोरी बिल्डिंग का आइडिया खेती में आजमाया, आज लाखों कमा रहा है यह किसान!

खेती के खर्च हमेशा किसानों की समस्‍या रहे हैं। कई क‍िसानों ने तो इसी के चलते खेती छोड़ दूसरे काम शुरू कर दिए। हालांकि, ऐसे किसानों की भी कमी नहीं है जो खेती में नए-नए प्रयोग करने में जुटे हैं। ये खेती के इनोवेटिव मॉडल अपना रहे हैं। ऐसे ही एक किसान हैं आकाश चौरसिया। उन्‍होंने मल्‍टी स्‍टोरी बिल्डिंग का आइडिया खेतों में आजमाया है। वह मल्‍टीलेयर फार्मिंग करते हैं। इसके जरिये वह कम जगह में ज्‍यादा फसलें उगा लेते हैं। इस तरह की खेती करके वह सालाना 30 लाख रुपये तक कमा लेते हैं। दूसरे किसानों को भी वह मल्‍टीलेयर फार्मिंग के गुर सिखाने में लगे हैं। इस तरह की खेती में पानी की भी बचत होती है। मल्‍टीलेयर खेती के लिए आकाश चौरसिया को कई पुरस्‍कार से नवाजा जा चुका है। एक ही जमीन पर कई फसल उगाने का आइडिया उन्‍हें मल्‍टी स्‍टोरी बिल्डिंग से आया था।

Success Story: ट्रेन एक्‍सीडेंट में कट गए थे दोनों हाथ, पैर से लिख डाली सफलता की स्क्रिप्‍ट!
आकाश चौरसिया 32 साल के हैं। उनका जन्‍म मध्‍य प्रदेश के बुंदेलखंड में छोटे से शहर सागर में हुआ। आकाश का सपना डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करना था। वह बचपन से सोचा करते थे कि आखिर लोग इतना बीमार क्‍या पड़ते हैं। फिर उन्‍हें इस बात का एहसास हो गया कि इनमें से ज्‍यादातर बीमारियों की वजह गड़बड़ खान-पान है। उन्होंने फैसला किया कि वह इस समस्‍या को खत्‍म करके रहेंगे। 2010 में इसी सोच के साथ जमीन के एक छोटे टुकड़े से उन्‍होंने ऑर्गेनिक खेती की शुरुआत की। उनका परिवार पहले से ही सुपारी की खेती करता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button