World

42 साल की महिला, 14 साल की बच्ची और 11 साल का लड़का – कोई भी रूस-यूक्रेन युद्ध की हैवानियत से नहीं बच पाया।

 जंग की आग ने सभी को अपनी चपेट में ले लिया। इन सबके साथ दरिंदगी की गई। 42 साल की महिला के साथ 18 साल के रूसी सैनिक ने रेप किया, जबकि 11 साल के बच्चे के साथ उसकी मां के सामने अप्राकृतिक दुष्कर्म किया गया।

14 साल की बच्ची और उसकी मां भी रूसी सैनिकों की हैवानियत का शिकार बनीं और बाद में उनकी मौत हो गई। यूक्रेन के जिन-जिन इलाकों में रूसी सैनिक पहुंचे, वहां से ऐसी ही भयावह कहानियां सामने आ रही हैं।

कीव के पास के एक छोटे से गांव को मार्च में रूसी सैनिकों ने अपने कब्जे में लिया था। वहां रहने वाली 42 साल की विका की जिंदगी तीन हफ्तों तक मौत से भी बदतर हो गई। 18 साल के एक रूसी सैनिक ने कई बार उनका रेप किया। उनके पति के साथ मारपीट की गई और गांव के कई पुरुषों को मार डाला गया। विका और उनके पति किसी तरह बचकर भाग निकले और कई दिनों तक आलू की बोरियों के बीच छिपे रहे।

विका उस भयानक समय को याद करते हुए कांप जाती हैं। उन्होंने बताया, “उनके साथ रेप करने वाले रूसी सैनिक की ठीक से मूंछें भी नहीं आई थीं और वह उनके बेटे से भी छोटा था।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button