झारखंड हाईकोर्ट में सोमवार 16 मई से वैकेशन कोर्ट

रांची: झारखंड हाईकोर्ट में सोमवार 16 मई से वैकेशन कोर्ट बैठेगी. 16 मई की सुबह नौ बजे से वैकेशन कोर्ट बैठेगी. बैकेशन कोर्ट में मामलों की सुनवाई 3 जून तक होगी. ऐसा झारखंड हाईकोर्ट में ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा के बाद हुई है. वैकेशन कोर्ट में आवश्यक मामलों समेत क्रिमिनल पीटिशन और अग्रिम जमानत के मामलों की सुनवाई होगी. हाईकोर्ट के महानिबंधक के हस्ताक्षर से वैकेशन कोर्ट की सूचना जारी की गयी. सूचना के अनुसार 17 मई, 18 मई, 20 मई, 23 मई, 25 मई 27 मई, 30 मई और 1 जून था, 3 जून को वैकेशन कोर्ट में सुनवाई होगी. बताते चलें की 17 मई को सीएम हेमंत सोरेन से जुड़े खान आवंटन मामले और शेल कंपनियों के मामले पर सुनवाई होगी. अदालत की तरफ से 17 मई की सुनवाई में ईडी समेत अन्य के भी उपस्थित रहने की संभावना है. यह याचिका शिवशंकर शर्मा की तरफ से दायर की गयी है. जिसमें शेल कंपनियों के जरिये भारी मात्रा में अवैध ट्रांजैक्शन कराने का आरोप लगाया गया है. इसमें मुख्यमंत्री के सहयोगियों के नाम भी शामिल हैं.
Source : News Wire – 2



