JharkhandSports

सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीत कर लौटी टीम का रांची में शानदार स्वागत

पिछले दिनों मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप में हॉकी झारखंड की टीम ने कांस्य पदक जीता था. 2015 के बाद किसी भी सीनियर राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में झारखंड ने कोई पदक नहीं जीता था. इस तरह से 7 वर्षों बाद झारखंड के खाते में पदक आया. गुरुवार को रांची पहुंचने पर हॉकी झारखंड के द्वारा सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया गया. मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम मोराबादी, रांची में हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह, सीईओ रजनीश कुमार एवं अन्य पदाधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों को फूलमाला, बुके देकर एवं मिठाई खिला कर स्वागत किया.

टीम में शामिल थीं ये खिलाड़ी

कांस्य पदक विजेता झारखंड की टीम में अंजली बिंझिया, रेशमा सोरेंग, डिप्टी टोप्पो, स्मिता मिंज, अलबेला रानी टोप्पो, प्रमिला सोरेंग, वेतन डुंगडुंग, सम्मी बड़ा, विनीता तिर्की, सुभासी हेमरोम, रानी कुमारी, सुशीला कुजुर, रोशनी डुंगडुंग, नीरू कुल्लू, निराली कुजुर, एडलिन बागे, फुलमनी भेंगरा और अमृता मिंज शामिल थीं. टीम की कोच बिगन सोय और मैनेजर के तौर पर प्रतिमा तिर्की थीं.

Source : News Wing

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button