World

नेपाल में विमान लापता: मुस्टांग के पास क्रैश होने की आशंका, 4 भारतीयों समेत 22 यात्री; पायलट के फोन से मिली लोकेशन

नेपाल की तारा एयर का 9NAET डबल इंजन विमान उड़ान भरने के बाद से लापता है। इसमें 3 क्रू मेंबर समेत 22 यात्री सवार थे, जिनमें 4 भारतीय शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह छोटा विमान क्रैश हो गया है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान में सवार भारतीयों के नाम अशोक कुमार त्रिपाठी, धनुष त्रिपाठी, ऋतिका त्रिपाठी और वैभवी हैं।

नेपाल एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार, विमान ने रविवार सुबह 9:55 बजे पोखरा से जोमसोम के लिए उड़ान भरी थी। इसे 10:20 बजे लैंड करना था, लेकिन 11 बजे के बाद भी इससे संपर्क नहीं हो पाया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह विमान 30 साल पुराना था।

क्या विमान क्रैश हो गया?
नेपाल के सिविल एविएशन अथॉरिटी (CAAN) के अनुसार, सर्च ऑपरेशन में जुटे नेपाल आर्मी के हेलिकॉप्टर ने उस क्षेत्र तक पहुंच बनाई है, जहां आखिरी बार इस विमान की लोकेशन मिली थी। CAAN के अनुसार, प्लेन के एक कैप्टन का मोबाइल फोन चालू था और उसकी लोकेशन ट्रेस करने पर विमान की भी लोकेशन मिल गई। हालांकि, इस बारे में आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button