जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के गुडीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच रविवार शाम से मुठभेड़ चल रही है। इस मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया है। कश्मीर के आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि बीते दिनों शहीद हुए कांस्टेबल रियाज अहमद के हत्यारे और जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकी इलाके में छिपे हुए हैं। जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी आबिद शाह ने 13 मई को कांस्टेबल रियाज अहमद की हत्या कर दी थी।
कुलगाम पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इससे पहले, जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में भी सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें दो आतंकियों को मार गिराया गया था।