National
झारखंड के पलामू में मंगलवार को सर्किट हाउस के एक कमरे में आग लग गई, जहां राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ठहरे हुए थे।

इस घटना में लालू यादव को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। बताया जा रहा है कि आग कमरे के एक पंखे में लगी थी। बिजली काट कर आग पर काबू पा लिया गया। घटना सुबह लगभग 9:00 बजे हुई, जब लालू यादव डाइनिंग हॉल में नाश्ता कर रहे थे। लालू यादव सोमवार शाम 5:00 बजे से पलामू सर्किट हाउस में ठहरे हुए हैं।



