
मंगलवार को विधानसभा परिसर के बाहर मीडियाकर्मियों ने मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद सावंत से राज्य कांग्रेस के नवीनतम घटनाक्रम को लेकर सवाल पूछा. जवाब में सावंत ने कहा कि मैं फिर दोहराता हूं कि कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) में बगावत से भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है.
