
2023 में आईपीएल की चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी ने साफ कर दिया है. महेंद्र सिंह धोनी ही अगले सीजन में कप्तानी करते देखने को मिलेंगे. चेन्नई टीम के CEO काशी विश्वनाथ ने इस बात की पुष्टि की है. उन्होंने आजतक से कहा अगले आईपीएल सीजन में चेन्नई टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ही होंगे. कोई बदलाव इसमें नहीं किया गया है.
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है. इंटरनेशनल क्रिकेट से 2 साल पहले संन्यास लेने वाले धोनी इस समय इंडियन प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं. ऐसे में यह सवाल फैंस के मन में चल रहा होगा. कि धोनी अगले सीजन में खेलेंगे या नहीं.
यदि 2023 अगले आईपीएल सीजन में धोनी खेलते भी हैं. तो क्या चेन्नई सुपर किंग्स टीम के कप्तान बने रहेंगे या नहीं. इसका खुलासा मगर अब हो गया है. चेन्नई फ्रेंचाइजी ने इसे साफ कर दिया है कि धोनी ही अगले सीजन में भी कप्तानी करते देखने को मिलेंगे.



