Jharkhand

इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे छात्र की हत्या, मिली अधजली लाश पिकनिक स्पॉट के पास, परिजनों ने किया हंगामा

झारखंड के गिरिडीह में एक छात्र की अंजलि लाख बरामद किया है छात्र का अधजल आ शो जिला के बंगाबाद थाना अंतर्गत खंडोली जंगल के पास बरामद किया गया मृतक का पहचान 18 वर्षीय विशाल कुमार सिंह के रूप में हुई है मृतक छात्र बिरनी थाना क्षेत्र के हड्डी के रहने वाले बब्बन सिंह का पुत्र था घटना की सूचना मिलने के बाद बेंगाबाद पुलिस समय पर पहुंचे और मृतक शरीर को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया इधर परिजनों को सूचना मिलने के बाद परिजन भी सदर अस्पताल पहुंचे हैं

कोटा में रहकर पढ़ाई करता था

मिली जानकारी के अनुसार छात्र विशाल कुमार राजस्थान के कोटा में रहकर पढ़ाई करता था. फिलहाल वह अपनी मां के साथ गिरिडीह स्थित कृष्णनागर में रह रहा था. अभी दो सप्ताह पहले ही वह एक परीक्षा के सिलसिले में गिरिडीह आया था. 

11:00 बजे घर से निकला था छात्र

बताया गया कि छात्र सोमवार को लगभग 11 बजे दिन घर से निकला था. लगभग शाम के समय खण्डोली के समीप ब्लागों जंगल में उसके अधजले शव पर स्थानीय ग्रामीण की नजर पड़ी. ग्रामीणों द्वारा बेंगाबाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई. सूचना पर थाना प्रभारी शशि सिंह दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया और जांच पड़ताल शुरू की गई. पुलिस ने घटनास्थल से वारदात के पास एक स्कूटी और पेट्रोल लाने के लिए इस्तेमाल किया गया गेलन, चप्पल और मोबाइल बरामद किया है. 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button