World

मचाया हड़कंप घायल हाथी ने, ले ली 2 लोगों की जान, 2 महिलाओं को किया जख्मी

हजारीबाग में हाथी ने दो व्यक्तियों को कुचल कर मार दिया और अन्य दो युवतियों को बुरी तरह से घायल कर दिया है. हाथियों के उत्पाद की घटना हमारे सामने आए दिन आती रहती है. हजारीबाग शहरी क्षेत्र में जिस तरह से तड़के आज एक हाथी ने उत्पात मचाया है. उससे हड़कंप मचा हुआ है. दरअसल हाथी ने दो व्यक्तियों को कुचल कर मार दिया और अन्य दो युवतियों को घायल भी कर दिया है. इस वजह से लोगों में काफी आक्रोश है. हजारीबाग चतरा मार्ग को लोगों ने खिरगांव मैला टांड़ के समीप जाम कर दिया गया है. प्रत्यक्षदर्शियों की की माने तो दामोदर साव, धनेश्वर साव नाम का व्यक्ति आज सुबह अपने भिंडी के खेत में काम करने गया जहां हाथी ने उसे अपनी चपेट में ले लिया.

लोगों को सतर्क रहने की दी गई सूचना

वन विभाग के एसीएफ ए के परमार ने बताया कि हाथी घायल है इस कारण वह उत्पात मचा रहा है. घायल हाथी हजारीबाग के सरदार चौक तक पहुंचा था जहां से वापस खीरगांव की ओर आया. उन्होंने यह भी बताया कि हाथियों का यह बेहद पुराना रूट है जिस कारण हाथी रिहायशी इलाके में घुस आया है. मृतको के परिजनों ने सरकार से मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग की है. हजारीबाग के रेलवे स्टेशन के करीब कचरा डंप करने के मैदान यानी मैंला टांड़ में अभी हाथी के होने की खबर आ रही है. ड्रोन के माध्यम से वन विभाग और पुलिस प्रशासन हाथी पर नजर रख रहा है. हाथियों के भगाने के दस्ते को भी हजारीबाग बुलाया जा रहा है और लोगों को माइक के माध्यम से सतर्क रहने की सूचना दी जा रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button