Jharkhand

साहिबगंज नीमगाछी के पास सड़क दुर्घटनाग्रस्त, चालक सहित कई लोग घायल

साहिबगंज जिला अंतर्गत बरहरवा तीनपहाड़ मुख्य मार्ग के तीनपहाड़ थाना क्षेत्र स्थित नीमगाछी पेट्रोल पंप के नजदीक एक स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस घटना में चालक सहित अन्य लोग घायल हो गए. जानकारी के मुताबिक एक बारात में शामिल होने कुछ लोग बरहरवा स्कॉर्पियो से गए थे. बुधवार की सुबह साहिबगंज वापस जा रहे थे. इसी दौरान नीमगाछी पेट्रोल पंप से कुछ दूरी पर वाहन के संतुलन बिगड़ने से सड़क से कुछ दूर नदी किनारे जा गिरी और दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिससे स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए. इस हादसे में ड्राइवर सहित कई अन्य लोगों को चोटे आई. हालांकि घटनास्थल से सभी लोग फरार हो गए.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button