National

आज से इंटरनेशनल फ्लाइट्स की शुरुआत: 40+ देशों के लिए 66 देशी-विदेशी एयरलाइंस की 3,249 साप्ताहिक उड़ानें, चीन के लिए एक भी विमान नहीं जाएगा।

कोरोना के चलते दो साल से बंद अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रविवार फिर से शुरू हो रही हैं। 40 देशों के लिए 6 भारतीय और 60 विदेशी एयरलाइंस की उड़ानें शुरू होंगी। भारत से 3,249 साप्ताहिक उड़ानें होंगी, लेकिन इनमें से चीन के लिए कोई फ्लाइट नहीं है।

एयरपोर्ट अथॉरिटी ने विमान में सीटें खाली छोड़ने और PPE किट पहनने जैसी सभी पाबंदियां हटा दी हैं। अब केवल मास्क पहनना जरूरी रहेगा। एयर इंडिया सहित देशी और कई विदेशी कंपनियों ने नियमित उड़ानें शुरू करने की पूरी तैयारी कर ली है। सरकार की घोषणा के बाद अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट बुकिंग में 30 फीसदी और पूछताछ में 170 फीसदी तक की वृद्धि देखी गई है।

ईजमायट्रिप के प्रेसीडेंट (एक्सटर्नल अफेयर्स) हिमांक त्रिपाठी ने अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट बुकिंग में वी-शेप रिकवरी की उम्मीद जताई। उन्होंने बताया कि हमारे प्लेटफॉर्म पर टिकटों की अग्रिम बुकिंग 40-50 फीसदी बढ़ गई है। मेकमायट्रिप के सीईओ विपुल प्रकाश ने बताया कि 96 फीसदी इंटरनेशनल फ्लाइट सर्च गर्मी की छुट्टियों के लिए की जा रही हैं। भारतीय लोग दुबई, थाईलैंड, मालदीव, श्रीलंका, लंदन और पेरिस जैसे स्थानों पर जाना चाहते हैं।

थॉमस कुक (इंडिया) के प्रेसिडेंट और कंट्री हेड राजीव काले ने बताया कि अप्रैल से जून के बीच समर वैकेशन बुकिंग 25 से 35 फीसदी बढ़ी है। इसके अलावा पूछताछ भी 170 फीसदी बढ़ गई है। ज्यादातर इंटरनेशनल फ्लाइट और डेस्टिनेशन की बुकिंग पश्चिमी यूरोप, स्विट्जरलैंड, फ्रांस, स्पेन, ऑस्ट्रिया, इटली के साथ ही यूके, यूएसए के लिए हो रही है।

इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स के महाराष्ट्र, दादरा, नगर हवेली और दमन क्षेत्र के चेयरमैन जितेंद्र केजरीवाल ने बताया कि लोगों ने इंटरनेशनल बिजनेस और एक्जीबिशन ट्रैवल करना शुरू कर दिया है। भारत में इस वक्त यूरोप हॉलिडे सीजन है। मिडिल ईस्ट में RT-PCR टेस्ट और एक दिन क्वारंटाइन की अनिवार्यता के कारण लोग वहां जाने से बच रहे हैं।

कई देशों की कंपनियां फिर से उड़ानें शुरू कर रही हैं:

– अमीरात 1 अप्रैल से दुबई से भारत के लिए 170 साप्ताहिक उड़ानें बहाल करेगा।
– ब्रिटिश वर्जिन अटलांटिक 1 जून से लंदन-दिल्ली की दूसरी दैनिक उड़ान शुरू करेगा।
– थाई एयरवेज गर्मियों में भारत के लिए 35 साप्ताहिक उड़ानें करेगा शुरू ।
– अमेरिकन एयरलाइंस साल के अंत में सिएटल-बेंगलुरु उड़ान शुरू करेगी। फिनएयर 3 नई साप्ताहिक उड़ानें शुरू करेगी।
– जर्मनी की लुफ्थांसा 29 अप्रैल से चेन्नई-फ्रैंकफर्ट के लिए हफ्ते में 3 times उड़ानें शुरू करेगी।
– दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने उम्मीद जताई है कि 60 से ज्यादा शहरों के लिए कनेक्टिविटी शुरू हो जाएगी।
– कोविड से पूर्व दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से रोजाना 1.8 लाख यात्री गुजरते थे।
– देश के सबसे व्यस्त दिल्ली एयरपोर्ट से एयर ट्रैफिक मूवमेंट इस गर्मी में 165 प्रतिदिन से बढ़कर 300 प्रतिदिन तक पहुंच सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button