World

बड़ा जाबड़ है Saas, Bahu Aur Flamingo Teaser, फुल-टू एक्शन मोड में हैं सास डिंपल कपाड़िया और बहू राधिका मदान

करीब 8 सालों तक टीवी की दुनिया पर राज करने वाला एकता कपूर का पॉपुलर डेली सोप ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ तो आपको याद ही होगा। इसमें स्मृति ईरानी और रोनित रॉय ने मुख्य भूमिका निभाई थी। 2008 में जब ये ऑफ एयर हुआ तो कइयों के दिल टूट गए। मगर अब इसी शो के फैन्स के लिए गुड न्यूज है। जल्द ही ओटीटी पर इसका मॉर्डन वर्जन आने वाला है। इसका धमाकेदार टीजर रिलीज हुआ है। पूरी पिक्चर आना अभी बाकी है।

दरअसल, होमा अदजानिया की डायरेक्टेज सीरीज ‘सास, बहू और फ्लैमिंगो’ (Saas, Bahu Aur Flamingo) का टीजर रिलीज हुआ है। ये ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्री होगी। इसमें डिंपल कपाड़िया का रौद्र रूप देखने को मिला है। इस टीवी सीरिज में डिंपल का किरदार रानी बा सावित्री का है। वह टीजर की शुरुआत में पहले पूजा-पाठ करती दिखाई देती हैं और बाद में सभी को अपने घरवालों से मिलाती हैं।

डिंपल कपाड़िया छा गईं

हालांकि बाद में यही सीधी-साधी सावित्री अपने असल रूप में आ जाती हैं। वह हाथ में पूजा की थाली के बजाए बंदूक उठा लेती हैं और देखते ही देखते एक को मौत के घाट भी उतार देती हैं। 58 सेकेंड के टीजर में डिंपल के अलावा राधिका मदान भी खूनखराबा करती नजर आती हैं। उनकी भी परफॉर्मेंस इस सीरीज में दमदार लग रही है। दीपक डोबरियाल और ईशा तलवार का भी इसमें अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button