World

मैं शतक बनाया और अखबार में फोटो नहीं छपी तो खूब गुस्सा आया था, सचिन ने याद किए पुराने दिन

महान भारतीय बल्लेबाज और वर्ल्ड क्रिकेट के आइकन सचिन तेंदुलकर ने पत्रकारों से बातचीत में अपने पहले पाकिस्तान दौरे को याद किया। अपने 50वें जन्मदिन से चंद रोज पहले तेंदुलकर ने पुराने किस्से याद करते हुए बताया कि कैसे प्लेयर्स और मीडियाकर्मी एक ही कमरे में बैठते थे। साथ में खाना खाते थे। बातचीत के दौरान, सचिन ने अपने पहले स्कूल शतक और अपने पिता के बारे में भी बात की।एक कार्यक्रम में बातचीत के दौरान सचिन ने मंच से खुलासा किया कि किस तरह अखबार में फोटो न छपने से वह नाराज हो गए थे। मास्टर-ब्लास्टर ने अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए बताया कि जब स्कूल क्रिकेट में उन्होंने अपना पहला शतक बनाया था तो परिवार ने क्या प्रतिक्रिया दी थी। अखबारों में सेंचुरी की खबर उनकी तस्वीर के बिना ही छपी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button