World

जब BJP के ‘लक्ष्मण’ को गोली लगी, सोनिया ने प्लेन करवाया और अटल दौड़े-दौड़े पहुंचे मुंबई

22 अप्रैल 2006… वह तारीख जिस दिन बीजेपी नेता प्रमोद महाजन को उनके छोटे भाई प्रवीण महाजन ने गोली मार दी। एक दो नहीं तीन गोलियां। प्रमोद महाजन को जब गोली मारी गई तब वह अपने मुंबई के वर्ली स्थित घर पर थे। उन्हें तत्काल हॉस्पिटल पहुंचाया गया लेकिन आखिरकार 3 मई को उनके नहीं रहने की खबर आती है। गोली मारे जाने की ऐसी खबर थी जिस पर किसी को यकीन नहीं हो रहा था। हिंदुजा अस्पताल जहां प्रमोद महाजन को एडमिट कराया गया था वहां राजनीति, बॉलीवुड और कॉरपोरेट जगत से जुड़े लोगों के आने का तांता लग गया। हर कोई प्रमोद महाजन की हालत कैसी है यह जानना चाहता था। बीजेपी नेता लाल कृष्ण आडवाणी और तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह दोनों नेअपनी यात्राओं पर तत्काल विराम लगाया और मुंबई के लिए रवाना हो गए। प्रमोद महाजन बीजेपी के सबसे दिग्गज नेताओं में से एक थे और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से उनकी घनिष्ठता जगजाहिर थी। इस खबर को सुनकर वह परेशान थे। अटल जी उस वक्त पीठ दर्द से पीड़ित थे लेकिन खुद को मुंबई जाने से रोक नहीं सके। प्रमोद महाजन वह शख्स हॉस्पिटल में थे जिन्हें कुछ ही महीने पहले उन्होंने बीजेपी का लक्ष्मण बताया था।

जब अटल बिहारी वाजपेयी हॉस्पिटल पहुंचे

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने तत्काल मुंबई जाने का फैसला किया। उन्होंने उप-राष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत के विमान में मुंबई के लिए सवारी की। जब वह हॉस्पिटल पहुंचे तब बिल्कुल ही अलग ही नजारा था। हॉस्पिटल जब वह पहुंचे तब प्रमोद महाजन की बेटी पूनम ने उनके पैर छुए उस वक्त अटल बिहारी वाजपेयी की आंखें नम हो गईं। उन्होंने प्रमोद महाजन के बेटे राहुल महाजन को गले लगाया और ढांढस बंधाया। पार्टी के तत्कालीन मुख्यमंत्री और सभी बड़े नेता जिसमें सुषमा स्वराज और अरुण जेटली मुंबई के लिए निकल चुके थे। जब यह घटना हुई उसके 6 महीने पहले की ही बात थी जब अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रमोद महाजन को पार्टी का लक्ष्मण बताया था।मुंबई के शिवाजी पार्क की वो रैली जिसमें महाजन को बताया लक्ष्मण
2005 में मुंबई के शिवाजी पार्क में बीजेपी के रजत जयंती समारोह में एक रैली को संबोधित करते हुए अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा कि वह राजनीति से रिटायर होंगे। इस रैली में ही उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी में आडवाणी और प्रमोद महाजन, राम-लक्ष्मण की जोड़ी है। उन्होंने प्रमोद महाजन को पार्टी का लक्ष्मण बताया था जिसकी काफी चर्चा हुई थी। प्रमोद महाजन की गिनती पार्टी के सबसे हाईप्रोफाइल नेताओं में होती थी। पार्टी के दूसरी पीढ़ी के नेताओं में वह सबसे सक्रिय थे। वह पार्टी का एक ऐसा चेहरा बन गए थे जिसकी पहचान पूरे देश भर में थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button