World

बिहारः प्रशांत किशोर की मुहिम में शामिल हुए 6 रिटायर आईएएस अधिकारी, जानिए क्या है आगे की रणनीति

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की मुहिम बिहार में बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है। जन सुराज पद यात्रा के दौरान बिहार दौरे पर निकले प्रशांत किशोर ने बिहार के एक-एक गांवों में जाकर लोगों से जिस तरह संवाद स्थापित किया है, उसका लाभ भी अब उन्हें मिलने लगा है। सुदूर ग्रामीण इलाके में रहने वाले लोगों के साथ-साथ शहरी इलाके के लोग और ब्यूरोक्रेट्स भी जनसुराज में दिलचस्पी दिखाने लगे हैं। मंगलवार को एक साथ बिहार के छह रिटायर आईएएस अधिकारी जनसुराज में शामिल हुए। इस लिस्ट में पूर्व के विशेष सचिव समेत कई जिलों के पूर्व डीएम का नाम भी शामिल है।

रिटायर अधिकारी अजय कुमार द्विवेदी और अरविंद सिंह का मिला साथ

जन सुराज अभियान से जुड़ने वाले 6 सेवानिवृत प्रशासनिक अधिकारियों में अजय कुमार द्विवेदी शामिल है। पश्चिम चंपारण के रहने वाले अजय कुमार द्विवेदी बिहार सरकार में कैबिनेट विभाग के विशेष सचिव के पद से सेवानिवृत हुए। इसके अलावा पूर्णिया और कैमूर के रिटायर जिलाधिकारी अरविंद कुमार सिंह भी जनसुराज अभियान से जुड़ गए हैं। वे भोजपुर के रहने वाले हैं।

कई जिलों के पूर्व डीएम का भी जन सुराज अभियान को मिला साथ

जन सुराज अभियान से जुड़ने वाले रिटायर आईएएस ललन यादव भी शामिल है। वे नवादा और कटिहार के डीएम रह चुके हैं। मुंगेर के रहने वाले ललन यादव का साथ मिलने से प्रशांत किशोर को बड़ी मदद मिलेगी। इस अभियान में पूर्वी चंपारण के रिटायर प्रशसनिक अधिकारी तुलसी हजार भी शामिल हैं। वे बेतिया के प्रशासक रह चुके है। जबकि स्वास्थ्य विभाग के सेवानिवृत सचिव सुरेश शर्मा और ग्रामीण कार्य विभाग के सेवानिवृत संयुक्त सचिव गोपाल नारायण सिंह भी जन सुराज अभियान से जुड़ गए हैं। सुरेश शर्मा गोपालगंज और गोपाल नारायण सिंह औरंगाबाद के रहने वाले हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button