World

नीतीश और हेमंत की दोस्ती से झारखंड में मचा सियासी बवाल, जानिए सरकार के किस सहयोगी को हुई समस्या

रांची: विपक्षी एकता की मुहिम पर निकले नीतीश कुमार की झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बढ़ती दोस्ती को लेकर झारखंड कांग्रेस सहज नहीं है। बीते बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बिहार के सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने जब मुलाकात की, तो कांग्रेस ने इससे दूरी बनाकर रखी। जबकि कांग्रेस झारखंड के सत्ताधारी गठबंधन में झारखंड मुक्ति मोर्चा के बाद सबसे बड़ी साझीदार है।

झारखंड कांग्रेस असहज

राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस नीतीश के विपक्षी एकता अभियान में किस हद तक भागीदार बनती है यह तो वक्त बताएगा, लेकिन झारखंड के स्थानीय-प्रांतीय सियासी समीकरणों के नजरिए से देखें तो कांग्रेस के लिए यह मुफीद नहीं होगा कि नीतीश की पार्टी यहां के सत्ताधारी गठबंधन का हिस्सा बने। जदयू झारखंड में चुनावी गठबंधन का हिस्सा बनता है तो सीटों के बंटवारे में कांग्रेस को नुकसान उठाना पड़ सकता है। अगर जदयू को सीटें मिलती हैं तो कांग्रेस का कोटा कम होगा।

झारखंड में जेडीयू खत्म

फिलहाल झारखंड में जदयू का सियासी अस्तित्व नगण्य है। राज्य में इसका एक भी विधायक नहीं है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो भी बिहार से राज्यसभा के लिए चुने गये हैं। जदयू की कोशिश है कि झारखंड में भी पार्टी की सियासी हिस्सेदारी-भागीदारी बढ़े और इसके लिए वह झामुमो को सबसे बेहतरीन साझीदार मान रहा है। बुधवार को रांची आए नीतीश कुमार ने हेमंत सोरेन के पिता शिबू सोरेन ने अपने पुराने रिश्तों का जिक्र किया। कहा कि उन्हें पहली बार बिहार का सीएम शिबू सोरेन ने ही बनवाया था। झामुमो के साथ हमारा पुराना रिश्ता रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button