World

‘IPS को चूना लगा गया…’ अधिकारी के बगल में बैठकर खाया डोसा, फिर कर दिया तगड़ा खेल!

एक IPS अधिकारी ने ट्विटर पर अपने साथ हुई एक ऐसी ही घटना को लेकर लिखा है, जिसके बाद मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया! कुछ लोग आईपीएस के ट्वीट पर मजाकिया टिप्पणी करने लगे तो कुछ कहने लगे कि ये तो पुलिस वाले को चूना लगा गया।

सोशल मीडिया पर ऐसे कई मामले वायरल हुए हैं, जो बताते हैं कि कैसे लोग बिन बुलाए ही शादी-ब्याह में फ्री का खाना पहुंच जाते हैं। इतना ही नहीं, आपने इंस्टाग्राम या फेसबुक पर कुछ फनी रील्स भी देखी होंगी, जिनमें लोग रेस्टोरेंट में खा-पीकर निकल लेते हैं और बिल मजबूरन किसी दूसरे शख्स को भरना पड़ता है। एक IPS अधिकारी ने ट्विटर पर अपने साथ हुई एक ऐसी ही घटना को लेकर लिखा है, जिसके बाद मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया! कुछ लोग आईपीएस के ट्वीट पर मजाकिया टिप्पणी करने लगे तो कुछ कहने लगे कि ये तो पुलिस वाले को चूना लगा गया!

फ्री में मसाला डोसा खाकर निकल गया…

आईपीएस अधिकारी अरुण बोथरा (@arunbothra) ने 8 मई को ट्विटर पर अपने साथ हुई एक घटना साझा की। उन्होंने लिखा – मैं एक रेस्टोरेंट में अकेले डोसा खाने गया था। बिल में दो डोसा का अमाउंट देखकर थोड़ा कंफ्यूज हो गया। वेटर से पूछा तो उसने बताया कि आपके दूसरी तरफ बैठे शख्स ने यह कहकर एक मसाला डोसा लिया था कि वह आपके साथ है। जब बिल भरने का समय आया तो वह निकल गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button