World

सबसे बड़ा मैच विनर छोड़ेगा KKR? एमएस धोनी आज तक नहीं लगा सके हैं एक भी सिक्स

वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान डेरेन गंगा का मानना है कि सुनील नारायाण अब भी मजबूत खिलाड़ी हैं लेकिन कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के अधिक सफलता हासिल नहीं कर पाने के कारण दबाव में हैं। उन्होंने साथ ही कहा कि फ्रेंचाइजी बदलने से खराब फॉर्म से जूझ रहे इस कैरेबियाई स्पिनर को तरोताजा होने का मौका मिल सकता है। वरुण चक्रवर्ती (11 मैचों में 17 विकेट) और सुयश शर्मा (आठ मैचों में 10 विकेट) जैसे केकेआर के युवा स्पिनर इस आईपीएल में सफल रहे हैं लेकिन नारायण ने नए गेंदबाजी एक्शन के साथ संघर्ष किया है और 11 मैचों में केवल सात विकेट हासिल कर पाए हैं।34 साल के नारायण आईपीएल 2012 से इस दो बार की चैंपियन टीम का हिस्सा हैं। गंगा ने कहा, ‘उन्हें अपने एक्शन में बदलाव करने में बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। उन्हें लगातार ऐसा करना पड़ा, उन्हें कई बार बुलाया गया और चेतावनी दी गई। इसके कारण उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर रहना पड़ा।’ उन्होंने कहा, ‘लेकिन मेरे लिए सुनील नारायाण अब भी शानदार खिलाड़ी है, हो सकता है कि उनकी फ्रेंचाइजी में बदलाव करने से वह तरोताजा हो जाएं, कौन जानता है?’ बता दें कि सुनील ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्हें आज तक धोनी एक भी सिक्स नहीं लगा पाए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button