World

इमरान खान गिरफ्तारी को भूल जाइए… पाकिस्‍तान को टुकड़े-टुकड़े में बांट सकते हैं ये 6 संकट, विशेषज्ञ ने चेताया

पाकिस्‍तान इस समय बड़े संकट में है। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के साथ ही उनके समर्थक भड़के हुए हैं। पाकिस्‍तान पहले ही इतिहास के सबसे बड़े आर्थिक संकट में घिरा हुआ है और उस पर से इस नए बवाल ने सबके माथे पर बल डाल दिए हैं। पाकिस्‍तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के मुखिया की गिरफ्तारी के बाद विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं और हर तरफ अफरा-तफरी का माहौल है। इन सबके बीच अब यह सवाल पैदा हो गया है कि आखिर पाकिस्‍तान का क्‍या होगा। कुछ विशेषज्ञ मान रहे हैं कि इस समय देश ऐसी स्थिति में है जहां से इसका संभलना बहुत मुश्किल है। वहीं कुछ विशेषज्ञ यह मान रहे हैं कि साल 2023 पाकिस्‍तान के लिए खतरनाक साबित हो रहा है और देश के एक बार फिर टुकड़ों में बंटने का खतरा पैदा हो सकता है।

राजनीतिक और आर्थिक संकट

पाकिस्‍तान इस समय कई समस्‍याओं से गुजर रहा जिसमें से छह संकट सबसे अहम हैं। इनमें से पांच तो इंसानों ने पैदा किए हैं तो एक ऐसा है जो प्रकृति की देन है। इन संकटों की वजह से या तो पाकिस्‍तान के टुकड़े हो सकते हैं या फिर इस देश का अस्तित्‍व ही खत्‍म हो सकता है। प्रोफेसर मुक्तेदार खान जो इस समय अमेरिका की डेलावेयर यूनिवर्सिटी में राजनीतिक विज्ञान और अंतरराष्‍ट्रीय संबंधों के जानकार हैं उन्‍होंने इन छह मुसीबतों के बारे में बताया है। प्रोफेसर मुक्‍तेदार खान के मुताबिक राजनीतिक संकट देश को सबसे बड़ी मुसीबत में डालने वाला ह।

कभी नहीं मिल पाएगा कर्ज
उनका कहना है कि यह संकट खासतौर पर पाकिस्‍तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के मुखिया इमरान खान की वजह से पैदा हुई है। इमरान को पिछले दिनों गिरफ्तार कर लिया गया है। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान कभी मार्च करते तो कभी रैली करते। उनकी वजह से देश में एक अजीब ही समस्‍या पैदा हो गई है। इसकी वजह से शासन ठीक से नहीं चल पा रहा है। देश की सरकार भी इमरान के साथ टकराव की स्थिति में है। देश पर आर्थिक संकट भी बहुत बड़ा है। पाकिस्‍तान में महंगाई बहुत ज्‍यादा है, देश की तरक्‍की बहुत ही कम है, विदेशी मुद्रा भंडार भी बहुत कम है। हालात ये हैं कि पाकिस्‍तान कुछ आयात करने की स्थिति में नहीं है। अगर देश डिफॉल्‍ट हुआ तो फिर आने वाले समय में इसे कभी कर्ज नहीं मिल पाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button