World

अमिताभ बच्चन और अनुष्का शर्मा पर ऐक्‍शन लेगी मुंबई पुल‍िस! जानिए क्‍या है पूरा मामला

मेगास्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने बाइक की सवारी करने के दौरान ट्रैफ‍िक न‍ियमों का उल्‍लंघन क‍िया है। ऐसे में मुंबई पुल‍िस दोनों के ख‍िलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।मेगास्टार अमिताभ बच्चन और अनुष्का शर्मा के ख‍िलाफ मुंबई पुल‍िस ऐक्‍शन लेने जा रही है। पुल‍िस यह कार्रवाई ट्रैफ‍िक न‍ियमों के उल्‍लंघन के चलते करने जा रही है। दरअसल सोशल मीडिया यूजर्स की शिकायतें मिली थी ज‍िसमें दोनों अलग-अलग बाइक पर बिना हेलमेट के देखा गए। इनकी तस्‍वीरें सोशल मीड‍िया पर वायरल हो रही हैं। अमिताभ बच्‍चन ने सोमवार को अपने सेट पर पहुंचने के लिए एक फैंस से लिफ्ट ली थी, वहीं अनुष्का शर्मा अपने बॉडीगार्ड के साथ बाइक पर सवार हो गईं। दोनों ही मामलों में क‍िसी ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। श‍िकायत पर मुंबई पुलिस ने सोमवार को कहा कि उन्होंने अमिताभ बच्चन और अनुष्का शर्मा के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।दरअसल कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अम‍िताभ बच्‍चन और अनुष्‍का शर्मा के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए मुंबई पुलिस को ट्वीट किया। इस पर कुछ यूजर्स को जवाब देते हुए मुंबई पुलिस ने कहा कि उन्होंने कार्रवाई करने पर फोकस किया है। उन्होंने ट्वीट किया क‍ि हमने इसे ट्रैफ‍िक ब्रांच के साथ शेयर किया है।

बाइक से शूटिंग लोकेशन पर पहुंचे अमिताभ बच्चन
दरअसल 80 साल के मेगास्टार अमिताभ बच्चन इन दिनों मुंबई में ही अपनी अपनी अगली फिल्म प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रहे हैं। ऐसे में ट्रैफिक जाम से बचने और बिना देरी शूटिंग डेस्टिनेशन पर पहुंचने के लिए उन्होंने एक अजनबी से लिफ्ट मांग लिया और फिर बाइक से ही लोकेशन तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि वह उस व्यक्ति को नहीं जानते हैं जो उन्हें काम पर ले गया। फोटो शेयर कर उन्होंने मजेदार अंदाज में लिखा- ‘राइड के लिए धन्यवाद दोस्त। मैं आपको नहीं जानता, लेकिन आपने लिफ्ट देकर मुझे सही समय पर लोकेशन तक पहुंचाया। ट्रैफिक जाम से बचाने के लिए धन्यवाद।’

बच्‍चन की पोस्‍ट पर मुंबई पुल‍िस ने क्‍या कहा
अम‍िताभ बच्‍चन के इस पोस्‍ट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक ट्विटर यूजर ने मुंबई पुलिस को टैग किया और लिखा क‍ि सवार और पिछली सवारी दोनों ने हेलमेट नहीं पहना। मुंबई पुलिस कृपया ध्यान दें! इसका जवाब देते हुए मुंबई पुलिस ने कहा क‍ि हमने इसे ट्रैफिक ब्रांच के साथ शेयर किया है। इसी तरह, जब अनुष्का शर्मा का बाइक चलाते हुए एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया, तो एक अन्य यूजर ने ट्वीट किया, “@MumbaiPolice नो हेल्मेट? इसके जवाब में मुंबई पुलिस ने फिर से ट्वीट किया कि ट्रैफिक पुलिस को इस बारे में बताया गया है। दोनों ट्वीट में मुंबई ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को भी टैग किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button