World
6,6,6 एक के बाद एक 3 लगातार छक्के, रुतुराज गायकवाड़ ने कुलदीप यादव को दिखाए दिन में तारे
शानदार लय में चल रहे ओपनर रुतुराज गायकवाड़ ने आखिरी लीग मैच में भी अपनी टीम चेन्नई सुपरकिंग्स को जोरदार शुरुआत दिलाई। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उन्हीं के घर में 37 गेंदों पर सीजन की तीसरी फिफ्टी ठोकी। दाएं हाथ का यह बल्लेबाज पूरी लय में नजर आ रहा था। एक वक्त तो ऐसा लग रहा था कि आसानी से शतक भी बन जाएगा, लेकिन ऐसा हो न सका। इस दौरान लेग स्पिनर कुलदीप यादव के एक ओवर में तो गायकवाड़ ने एक के बाद एक लगातार तीन छक्के उड़ाए। इस ओवर से पहले चेन्नई सुपरकिंग्स का स्कोर बिना विकेट के 97 था, लेकिन 12वां ओवर खत्म होते-होते यह 117/0 तक पहुंच गया।
ऐसे हुई कुलदीप की कुटाई
- 1
- 6
- 6
- 6
- 1
- 0




