National

राहुल गांधी की सुरक्षा में जम्मू कश्मीर में चूक कांग्रेस भाजपा के बीच दंगल

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा राहुल गांधी की अगुवाई में जम्मू कश्मीर में जारी है. पदयात्रा आज अपंक्तिपोरा पुलवामा से शुरू हुई है जिसमें राहुल गांधी के साथ काफी संख्या में समर्थक नजर आए. पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती भी पद यात्रा में शामिल हुए. हालांकि राहुल गांधी की सुरक्षा में जम्मू कश्मीर में चुक को लेकर 27 जनवरी को पदयात्रा रोक दी गई थी. अब भाजपा और कांग्रेस पार्टी आमने-सामने आ गई है. दोनों पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं.

कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा में सुरक्षा में चूक के दावे के बीच जम्मू कश्मीर प्रशासन ने कहा कि योजना के अधिक लोगों की भीड़ के कारण सुरक्षा संसाधनों पर दबाव हो सकता है. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था की कमी का आभास हुआ है. प्रशासन ने यह भी कहा है कि भारत जोड़ो यात्रा के लिए सभी सुरक्षा व्यवस्था की गई है क्योंकि सरकार सुरक्षा चिंताओं के प्रति पूरी तरह से सचेत है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button