Bihar

पुलिस ने चोरी का जुर्म कबूल नहीं करने पर मासूम बच्चा का हाथ तोड़ा, सस्पेंड दो सिपाही चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

उत्तर प्रदेश के बांदा में बांदा में दो सिपाहियों ने एक नाबालिक को चोरी का जुर्म कबूल न करने पर बुरी तरह से पीटा. इसे मासूम बच्चे का हाथ टूट गया है. बताया जा रहा है कि सिपाहियों ने उसका प्लास्टर कराया है. और यह बात किसी से नहीं कहने को कहा है. इस मामले में एसपी ने दोनों सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया है. वही चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर किया गया है.

जानकारी के अनुसार घटना कालिंजर थाना के गुड़ा कला गांव का है. 13 साल का बच्चा गणेश पुरवा में अपने पिता के साथ रहता है. और 8 जनवरी को घोड़ा चौकी के दो सिपाही उसके घर पहुंचे और रोजाना ₹300 के प्रति हिसाब से साफ सफाई के काम कराने के लिए अपने साथ ले आए. उसके बाद एक शराब दुकान में हुई चोरी में शामिल होने का जुर्म कबूल करने को कहा. इंकार करने पर उसे बुरी तरह से पीटा. और जिसमें मासूम बच्चे का हाथ टूट गया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button