World

चंद्रयान-3 की चांद पर लैंडिंग कैसे होगी? 5 वीडियो जो आपको ISRO का मून मिशन समझा देंगे

भारत का चंद्रयान-3 अगले सप्ताह बुधवार (23 अगस्‍त) को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करेगा। सब कुछ ठीक रहा तो फौरन ही यह अपने काम में लग जाएगा। चंद्रयान-3 को बड़े प्यार से चांद पर उतारने की जिम्‍मेदार लैंडर ‘विक्रम’ की है। इसके बाद रोवर ‘प्रज्ञान’ का मिशन शुरू होगा। चंद्रमा की जमीन पर चलते हुए चंद्रयान-3 का रोवर धरती के इकलौते प्राकृतिक उपग्रह के बारे में अहम डेटा जुटाएगा। चंद्रयान-3 से पहले चंद्रमा पर रूस का लूना-25 स्पेसक्राफ्ट भी पहुंच रहा है। हालांकि, लूना-25 में रोवर नहीं है। रूसी मिशन के चलते चंद्रयान-3 को अपना काम करने में कोई परेशानी नहीं होगी। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने चंद्रयान-3 के बारे में एनिमेशन वीडियो बनाया था। इसमें समझाया गया है कि चंद्रयान-3 कैसे धरती से चांद की दूरी तय करेगा। फिर चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग कैसे होगी और आगे क्‍या-क्‍या होगा, पूरी प्रक्रिया समझ‍िए।

चंद्रयान-3 इस समय चंद्रमा की बाहरी कक्षा (174 km x 1437 km) में है। ISRO के एनिमेशन में आप देख सकते हैं कि कैसे स्पेसक्राफ्ट चांद की परिक्रमा कर रहा है। चांद के ऑर्बिट में पहले से कई सैटेलाइट मौजूद हैं।

चंद्रयान-3: एक ऑर्बिट से दूसरे में कैसे लगाता है छलांग

चंद्रयान-3 को एक ऑर्बिट से दूसरे ऑर्बिट में भेजने के लिए कुछ मैनूवर्स किए जाते हैं। ये मैनूवर्स बेंगलुरु के ISRO सेंटर में बैठे वैज्ञानिक अंजाम देते हैं। ऊपर एनिमेशन में आप चंद्रयान-3 को ऑर्बिट चेंज करते देख सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button