World

ऐश्वर्या राय बच्चन भी बेटी संग कान्स फिल्म फेस्टिवल के लिए निकल पड़ीं, कैमरे में कैद हुआ ये नजारा

76वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने के लिए ऐश्वर्या राय बच्चन भी अपनी बेटी आराध्या के साथ निकल चुकी हैं। बॉलीवुड से सारा अली खान और ईशा गुप्ता कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर पहले ही दिन ऑलरेडी डेब्यू कर चुकी हैं। बुधवार की अर्ली मॉर्निंग ऐश्वर्या राय, मृणाल ठाकुर और अनुराग कश्यप भी कान्स के लिए निकल पड़े हैं।हर बार की तरह इस बार भी ऐश्वर्या कान्स फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनने जा रही हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन बीती रात बेटी आराध्या के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं। आराध्या भी मां के साथ हर बार कान्स के लिए निकलती हैं। बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन ने साल 2002 में कान्स में एंट्री मारी थी।

ऐश्वर्या L’Oreal Paris की तरफ से

L’Oreal Paris की स्पोक्सपर्सन के तौर पर ऐश्वर्या एक बार फिर से इस फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बन रही हैं। वहीं मृणाल ठाकुर इस फेस्टिवल में इस बार डेब्यू करने जा रही हैं। फ्रांस के फ्रेंच रिवेरा में आयोजित ये फिल्म फेस्टिवल 27 मई तक चलेगा।

साल 2002 में ऐश्वर्या पीली रंग की साड़ी पहनकर किया था डेब्यू

पहली बार साल 2002 में ऐश्वर्या पीली रंग की साड़ी में नजर आई थीं। उनके इस लुक ने इंडियन कल्चर को रिप्रजेंट तो किया था लेकिन फैशन क्रिटिक्स को उनका ये अंदाज बहुत पसंद नहीं आया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button