World

चांदी की तरह चमक उठेगा जंग लगा बाथरूम का नल, बस इस चीज को मिनटभर घिसकर देखें

क्या आपके बाथरूम में स्टेनलेस स्टील या लोहे का नल लगा है? यदि आपका जवाब ‘हां’ है तो यह लेख विशेष रूप से आपके बड़े काम आने वाला है। क्योंकि पानी के लगातार इस्तेमाल होने के कारण धातु से बने नलों पर जंग लगने लगता है। अब अपने टाइल्स लगे चमचमाते बाथरूम में काले नल किसे ही पसंद होता है। वहीं, अगर मेहमान आ जाए तो बाथरूम की सफाई एक चिंता का विषय बनी रहती है।

ऐसे में यदि आपके बाथरूम के नल पर जंग के दाग बन गए हैं या बनने शुरू हो रहे हैं, तो तुरंत यहां बताए गए उपायों को कर लें। यह ना केवल नल से जंग को साफ करते हैं, बल्कि इसकी चमक को बिल्कुल चांदी सा बना देते हैं।

सबसे पहले नींबू पानी से करें नल की धुलाई

सबसे पहले नींबू पानी से करें नल की धुलाई

नींबू में एसिडिटिक तत्व पाए जाते हैं, जिसके कारण इससे जंग लगे नल को धोना सफाई को आसान बना देता है। इसके लिए गर्म पानी में नींबू के रस के साथ नमक को अच्छे से मिला लिजिए। फिर इसे धीरे-धीरे नल पर गिराते हुए टूथब्रश से रगड़ें।

विनेगर से चमकाएं काला पड़ा नल

विनेगर से चमकाएं काला पड़ा नल

विनेगर को साफ-सफाई का सबसे बेहतरीन एजेंट माना जाता है। इसके सामने किसी भी तरह की गंदगी मिनट भर भी नहीं टिक पाती है। ऐसे में यदि बाथरूम का नल गंदा हो गया है, तो आप इसकी मदद से उसे फिर से चमका सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको चुना, नमक और स्क्रबर या सैंडपेपर की भी जरूरत होगी।

जंग हटाने का तरीका

जंग हटाने का तरीका

सबसे पहले एक कप चूना में आधा चम्मच नमक और पानी को अच्छे से मिला लें। अब इस पेस्ट को 10 मिनट के लिए जंग लगे नल पर लगाकर छोड़ दें। अब इस पर विनेगर को डालकर 2 मिनट के लिए छोड़ दें। अब स्क्रबर या सैंडपेपर की मदद से इसे रगडें, 5 मिनट बाद आप इसे चमकता देखेंगे।

ये तरीका भी है जबरदस्त

ये तरीका भी है जबरदस्त

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button