World

4 लाख साल, 1.5 लाख साल.. दुनिया के 6 दुर्दांत अपराधियों को गजब सजा!

कहते हैं कोई इंसान जन्म से अपराधी नहीं होता लेकिन परिस्थितियां और उस वक्त के हालात इस दलदल में धकेल देते हैं। लेकिन क्या अपराधी बनने के लिए हालात जिम्मेदार हैं। नहीं, अगर ऐसा होता तो न जाने कितने महान पुरुष हालातों का हवाला देकर अपराधी बन चुके होते। खैर, अपराधी ने अपराध किया है तो सजा भी मिलेगी। किसी को फांसी तो किसी को उम्रकैद लेकिन, अपराध किया है तो सजा भी मिलेगी। आज हम आपको दुनिया के ऐसी 6 सजाओं के बारे में बताएंगे जिसमें अपराधियों को हजार से लाखों साल की सजा सुनाई गई।

​थाईलैंड की इस महिला को मिली थी 1.5 लाख साल की सजा

​थाईलैंड की इस महिला को मिली थी 1.5 लाख साल की सजा

चौंकिए मत ये सच है। यह साल 1989 की बात है। थाईलैंड की चिमोए थिप्याासो नाम की महिला का जुर्म यह था कि उसने एक पिरमिड स्कीम के तहत करीब 16.231 लोगों को 19 करोड़ रूपये का चूना लगाया था। उसे इस मामले का दोषी पाया गया था। लोगों के साथ इतनी बड़ी धोखाधड़ी करने का दोषी पाते हुए चिमोए थिप्याासो को लगभग 1.5 लाख साल की सजा सुनाई थी। बाद में थाईलैंड में एक कानून पास हुआ जिसमें कहा गया कि कोई भी दोषी हो उसे 20 साल से ज्यादा जेल में नहीं रखा जा सकता। जिसके बाद उसकी सजा कम की गई थी।

स्पेन के इस पोस्टमैन को हुई थी लगभग 4 लाख साल की सजा

 स्पेन के इस पोस्टमैन को हुई थी लगभग 4 लाख साल की सजा

यह घटना है साल 1972 की। दोषी था एक पोस्टमैन। स्पेन के इस पोस्टमैन ने 40 हजार से ज्यादा पत्र और पार्सल डिलिवर नहीं करने के जुर्म में सजा सुनाई गई थी। कोर्ट ने उसे 3, 84,912 साल की सजा सुनाई। कोर्ट ने हर एक पार्सल के बदले 9-9 साल की सजा सुनाई थी। हालांकि बाद में उसकी सजा घटाकर 14 साल कर दी गई थी।

​इस अपराधी की अपराधों की लिस्ट थी लंबीस, भुगती 21 हजार साल की सजा

​इस अपराधी की अपराधों की लिस्ट थी लंबीस, भुगती 21 हजार साल की सजा

​इस अपराधी की अपराधों की लिस्ट थी लंबीस, भुगती 21 हजार साल की सजा

यह साल 1994 की बात है। एलन वन मैक्लॉरिन नाम के शख्स को की जुर्म का आरोपी मानकर 21,250 सालों की सजा सुनाई गई थी। एलन को रेप, जबरन आप्राकृतिक संबंध बनाने, अपहरण, खतरनाक हथियार से हमला और लूटपाट के चलते उसे इतने सालों की सजा हुई थी। रेप के लिए 8 हजार साल, जबरन आप्राकृतिक संबंध बनाने के लिए 8 हजार साल, अपहरण के मामले में 1750 साल, खतरनाक हथियार से हमले के जुर्म में 1500 साल, और लूटपाट के मामलों में 500-500 साल की सजा सुनाई गई। यही नहीं उसके साथी को भी 11250 साल की सजा सुनाई थी।

स्पेन के आतंकी को मिली थी 42 हजार साल की सजा

स्पेन के आतंकी को मिली थी 42 हजार साल की सजा



​स्पेन की राजधानी मैड्रिड में साल 2004 में ट्रेन विस्फोट में शामिल एक आंतकी को कोर्ट ने 42, 924 साल की सजा सुनाई थी। उसके साथी को भी 42,922 साल की सजा सुनाई गई थी। हालांकि बाद में उसकी सजा घटाकर 40 साल कर दी गई।

​ अमेरिका के इस अपराधी को मिली थी 30 हजार साल की सजा

​ अमेरिका के इस अपराधी को मिली थी 30 हजार साल की सजा

साल 1994 में अमेरिका के इस शख्स को रेप करने के जुर्म में 30 हजार साल की सजा सुनाई गई थी। कोर्ट के जज ने 5-5 हजार साल की सजा सुनाई गई थी। आरोपी चार्ल्स को कोर्ट ने पहली पेरोल 108 साल बाद देने का आदेश दिया था। अदालत चाहती थी कि उसकी बाकी जिंदगी जेल में ही बिताए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button