National

स्मृति ईरानी ने गोबर का ढेर साफ किया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में दो दिवसीय दौरे पर आई केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मंगलवार को गोबर के ढेर को फावड़े से साफ किया। स्मृति ईरानी को गोबर हटाते देख भाजपा नेता भी पूरे जोश से जुट गए। नतीजतन, लगभग 30 मिनट में एक ट्रॉली गोबर साफ हो गया। सभी ने स्मृति ईरानी की काफी प्रशंसा की।

बेटी की शादी है (बुजुर्ग महिला ने कहा था)
स्मृति ईरानी मंगलवार को भीम नगर सुअर बड़वा में स्वच्छता अभियान के तहत गई थीं। वहीं इलाके की एक बुजुर्ग महिला ने स्मृति ईरानी से बताया कि उनके घर के सामने वाले मैदान में उनकी बेटी की शादी होने वाली है। कुछ गाय पालने वालों के कारण उस मैदान में गोबर का ढेर इकट्ठा हो गया है। अगर गोबर का वह ढेर हटा दिया जाए तो बहुत अच्छा रहेगा।

स्मृति ईरानी बोलीं- शुभ काम में देरी कैसी…?

बुजुर्ग महिला की बात सुनकर स्मृति ईरानी ने कहा कि शुभ काम में देरी कैसी…? हम सब मिलकर अभी गोबर का ढेर हटा देते हैं। इसके बाद स्मृति ईरानी फावड़ा और बेलचा लेकर गोबर का ढेर हटाने के लिए आगे बढ़ीं। सबसे पहले उन्होंने ही फावड़ा चलाया। फिर क्या था, देखते ही देखते साथ मौजूद भाजपा नेता और कार्यकर्ता भी आगे आ गए। महीनों से इकट्ठा गोबर का ढेर चंद मिनटों में ही साफ हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button