World

ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों को किया जाएगा संरक्षित और विकसित, CM हेमंत ने कहा- तपोवन मंदिर की बदलेगी तस्वीर

रामनवमी के मौके पर सीएम हेमंत सोरेन रांची स्थित तपोवन मंदिर पहुंचे। सीएम ने पिछले दिनों मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण की आधारशिला रखी थी। हेमंत सोरेन ने उम्मीद जताई कि अगले वर्ष रामनवमी के मौके पर श्रद्धालु भव्य तपोवन मंदिर में पूजा-अर्चना कर सकेंगे। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रामनवमी के मौके पर लोगों को शुभकामनाएं दी। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम सभी के लिए आदर्श हैं। रामनवमी महापर्व आपसी एकता, बंधुत्व, सौहार्द और वर्षों से चली आ रही परंपरा और संस्कृति को मजबूत बनाता है। सीएम हेमंत सोरेन गुरुवार को रांची स्थित तपोवन मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद समारोह को संबोधित कर रहे थे।मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले वर्ष रामनवमी महापर्व के अवसर पर तपोवन की पवित्र भूमि को विकसित करने की घोषणा की थी। इस वर्ष रामनवमी पर मंदिर और आसपास के क्षेत्र का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य शुरू हो चुका है। अगले वर्ष रामनवमी के पावन अवसर पर यहां भगवान राम-जानकी के भव्य मंदिर का आप दर्शन करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button