National
नई लोकसभा ऐसी दिखेगी, सामने आई पहली बार तस्वीरें, जरूर देखें

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय सेंट्रल विस्टा ने नई संसद की तस्वीरें शेयर की है. जनवरी के आखिरी में नई लोकसभा बनकर तैयार हो जाएगी. बजट सत्र की शुरुआत 21 जनवरी के साथ ही इस सप्ताह नया संसद भवन भी बनकर तैयार है. मंत्रालय की वेबसाइट Centralvosta.gov.in पर फोटो शेयर किए गए हैं.
मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया नवंबर 2022 तक संसद भवन बनकर तैयार होना था. लेकिन अब 2023 जनवरी के अंत तक तैयार हो गया है. सरकार ने यह घोषणा अभी तक नहीं की है कि बजट सत्र नए भवन में शुरू होगा या सत्र का दूसरा भाग इसमें आयोजित किया जाएगा.



