आम जनता के लिए खुलेगा आज अमृत उद्यान, 10:00 बजे सुबह से 4:00 बजे शाम तक उठा सकेंगे लुप्त

राष्ट्रपति द्रोपदी के हाथों से उद्घाटन किए गए अमृत उद्यान को आम जनता के लिए आज से खोल दिया जाएगा. जानकारी के लिए बता दें कि सरकार ने पिछले शनिवार को मुगल गार्डन का नाम बदलकर अमृत उद्यान कर दिया था. इस उद्यान में कई तरह की खास चीजें आपको देखने को मिल जाएंगे. यहां तरह तरह के फूल और चित्रकला भी आपको देखने को मिलेंगे. राष्ट्रपति भवन स्थित इस उद्यान को एक बार आम जनता के लिए साल में खोला जाता है और इस दौरान सभी यहां आकर घूमते फिरते हैं और दृश्यों का आनंद उठाते हैं. यदि आप अमृत उद्यान घूमने की सोच रहे हैं तो आज सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक यहां हम सकते हैं.
राष्ट्रपति भवन स्थित उद्यान की सैर आप आज से लेकर 26 मार्च तक कर सकेंगे. उद्यान शुभा के 10:00 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक खुला रहेगा और 28 से लेकर 31 मार्च तक इसे विशिष्ट श्रेणी के लोगों के लिए खोला जाएगा. जिनमें दिव्यांग और आर्मी अफसर आते हैं. इस परिसर में घुसने से पहले हर व्यक्ति को सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ेगा. यदि आप अमृत उद्यान घूमने का प्लान बना रहे हैं तो अपनी पहचान पत्र अपने साथ जरूर रखें. स्कूल और कॉलेज के छात्र भी यहां आनंद ले सकते हैं.



