सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता ने बर्थ एनिवर्सरी पर शेयर की अनदेखी तस्वीर, लिखा इमोशनल नोट

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कृति ने अपने दिवंगत भाई के 37 वें जन्मदिन पर याद किया. इंस्टाग्राम अकाउंट पर श्वेता ने अपने बच्चों के साथ दिवंगत एक्टर के एक अनदेखी तस्वीर शेयर की है. जिसमें सुशांत के गाल पर श्वेता की बेटी किस करती नजर आ रही है. तस्वीर में सुशांत का भांजा भी नजर आ रहा है.
श्वेता ने प्यारे थ्रोबैक्स तस्वीर को शेयर करते हुए इमोशनल नोट में लिखा- ‘हैप्पी बर्थडे मेरा प्यारा सा स्वीट सा भाई’… आप जहां भी हो हमेशा खुश रहे. मुझे लगता है कि आप कैलाश में शिव जी के साथ घूम रहे होंगे. हम आपको अनंत शक्ति से प्यार करते हैं. आपको कभी-कभी नीचे देखना चाहिए और देखना चाहिए कि आपने कितना जादू किया है. आपने अपने जैसे गोल्ड हार्ट वाले इतने सारे सुशांत को जन्म दिया. मेरे बच्चे मुझे तुम पर बहुत गर्व है और हमेशा रहेगा.


