World

ताइवान के राष्ट्रपति चुनाव ने चीन को क्या संदेश दिया, पूर्व भारतीय विदेश सचिव ने विस्तार से बताया

ताइवान के राष्ट्रपति चुनाव ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को स्पष्ट संदेश दे दिया है। इस चुनाव में ताइवान की स्वतंत्रता का समर्थन करने वाली सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (DPP) ने अभूतपूर्व जीत हासिल की है। यह डीपीपी की लगातार तीसरी जीत है। डीपीपी के उम्मीदवार लाई चिंग-ते (विलियम लाई) को अपने प्रतिद्वंद्वियों, चीन की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी, कुओमिन्तांग (केएमटी) के उम्मीदवार होउ यू-यी और नवगठित ताइवान पीपुल्स पार्टी (टीपीपी) के उम्मीदवार वेन-जे को हराने के बाद ताइवान का राष्ट्रपति चुना गया। लाई को लगभग 40% वोट मिले, जबकि उनके केएमटी और टीपीपी प्रतिद्वंद्वियों को क्रमशः 33% और 26% वोट मिले। चीन लगातार उन पर ‘अलगाववादी’ और ताइवान की आजादी का समर्थक करार देता रहा है।

जिनपिंग के धमकी का ताइवान पर उल्टा असर

भारत के पूर्व विदेश सचिव विजय गोखले ने हमारे सहयोगी प्रकाशन टाइम्स ऑफ इंडिया में एक लेख में लिखा है कि ताइवान में विलियम लाई की जीत के बाद से चीन ने ताइवान स्ट्रेट में और अधिक युद्धपोतों और लड़ाकू विमानों को भेजकर नाकाबंदी का अभ्यास किया है। यह चीन के ग्रे जोन वॉरफेयर टेक्टिस का हिस्सा है। चुनाव के कुछ दिन पहले नए साल के संबोधन पर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने यह कहकर दबाव बढ़ा दिया था कि ताइवान का एकीकरण ऐतिहासिक रूप से अपरिहार्य है और ताइवान चीन के साथ निश्चित रूप से एकीकृत होगा। हालांकि, ताइवान के राष्ट्रपति चुनाव में शी जिनपिंग की चेतावनियों का उल्टा असर होता दिखाई दिया।

विलियम लाई के जीत का अंतर कम क्यों हुआ

विजय गोखले ने कहा कि लोगों का ध्यान विलियम लाई के जीत के कम अंतर पर केंद्रित हो रहा है। 2016 और 2020 के चुनावों में निवर्तमान डीपीपी की अध्यक्ष त्साई इंग वेन ने आसानी से बहुतम हासिल कर लिया था। लेकिन, इस बात तस्वीर काफी बारीक है। वोट शेयर के मामले में डीडीपी का हिस्सा 2020 में 57% से घटकर 2024 में 40% तक पहुंच गया है। यह इसलिए हुआ है, क्योंकि 2024 का राष्ट्रपति चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला हुआ। यह तथ्य भी उतना ही महत्वपूर्ण है कि तीसरे उम्मीदवार, टीटीपी के वेन-जे कई वर्षों तक डीपीपी के समर्थक थे। ऐसे में उन्होंने डीपीपी के विलियम लाई के वोट को ज्यादा काटा है। संक्षेप में चीन समर्थक केटीएम के खिलाफ मतदान का प्रतिशत लगातार 50% से अधिक बना हुआ है।

चीन में शामिल नहीं होना चाहता ताइवान

चूंकि, केएमटी चीन में ताइवान के एकीकरण का समर्थन करने वाली पार्टी है। इसलिए, 2024 के राष्ट्रपति चुनाव ने दो महत्वपूर्ण रुझानों की पुष्टि कर दी है। पहला, केएमटी का पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के साथ समायोजन का संदेश ताइवान के लोगों की पसंद नहीं है। ताइवान में ऐसा मानने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ताइवान के लोगों में स्थानीय पहचान की भावना ज्यादा है। पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना से अलग ताइवानी पहचान के लोगों के अधिकार की पुष्टि के लिए 2014 में शुरू हुआ सनफ्लावर आंदोलन पूरी तरह से परिपक्व हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button