Politics

कांग्रेस के उड़े होश, गुलाम नबी आजाद के समर्थन में एक साथ 50 नेताओं ने पार्टी छोड़ी.

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने शुक्रवार को कांग्रेस के साथ अपने पांच दशक पुराने संबंध को समाप्त कर दिया और पार्टी को "व्यापक रूप से नष्ट" करार दिया।

उनके इस्तीफे के बाद जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगने वाला है। यहां कांग्रेस से नेताओं के इस्तीफों की झड़ी लगने वाली है।

जम्मू-कश्मीर में पूर्व डिप्टी सीएम तारा चंद, पूर्व मंत्री माजिद वानी, मनोहर लाल शर्मा समेत 51 बड़े नेता जल्द ही अपने इस्तीफे की घोषणा कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी नेता रविवार को आजाद के नेतृत्व वाली नई पार्टी में शामिल होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button