Crime

कानपुर: एक मेडिकल के छात्र की हत्या नए साल की पार्टी के जश्न पर, अर्धनग्न मिली लाश सड़क किनारे

नई साल पर आयोजित पार्टी में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश के कानपुर के एक मेडिकल के छात्र का रविवार को शव मिला है. मृतक के भाई और पिता दोनों ही पुलिस में है. हत्या का केस दर्ज कर पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है. आशंका जताई जा रही है कि हत्या और कहीं करने के बाद शव को गाड़ी से लाकर सड़क के किनारे फेंकी गई है.

जब लोग नए साल का जश्न कानपुर में मना रहे थे. पार्टी कर रहे थे. एक दूसरे को बधाइयां दे रहे थे. उसी समय एक परिवार के लिए रात काफी भारी पड़ गई. नए साल के जश्न पर एक युवक की लाश मिली है. बताया जा रहा है कि मृतक युवक मेडिकल कॉलेज का छात्र है. मौके पर पुलिस पहुंची और मृत शरीर को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

जानकारी के अनुसार संजय यादव गोवा गार्डन का रहने वाला और एक मेडिकल कॉलेज से बी फार्मा का छात्र था. 21 वर्षीय संजय यादव 21 दिसंबर की रात को नए साल का जश्न मनाने के लिए किसी पार्टी में आयोजित शामिल होने के लिए घर से निकला था. और नए साल के पहले सुबह संजय यादव का शव अर्धनग्न अवस्था में सड़क किनारे पाया गया.

संजय की हत्या करके बदमाशों ने सड़क के किनारे फेंक दिया था. संजय यादव का शव वंदना इलाके में सड़क के किनारे पाया गया. शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी पाए गए. और उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे. साथ ही उसके पास जूते भी पढ़े थे. ऐसे माना जा रहा है कि संजय यादव को कहीं और हत्या करने के बाद को शव लाकर सड़क के किनारे फेंका गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button