World

जूनागढ़ में सैलाब की तबाही के बाद दो मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के दबे होने की आशंका

गुजरात के जूनागढ़ में एक दो मंजिला बिल्डिंग गिरने की घटना सामने आई है। जिले में भारी बारिश के बाद एक दो मंजिला बिल्डिंग गिर गई। इमारत के धराशायी होने की सूचना पर प्रशासन ने वहां पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। गिरनार पर्वत पर भारी बारिश के बाद जूनागढ़ में पानी का सैलाब आया था। इससे काफी नुकसान हुआ था। घटना शहर के दातार रोड पर कडियावाड के पास में हुई है। घटना में तीन से चार लोगों के दबे होने की आशंका है। इस इमारत गिरने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।बरसात के मौसम के बीच इमारत के गिरने के बाद अभी मलबा हटाने का काम चल रहा है। मलबे में दबे लोगों की तलाश जारी है।

काफी भीड़ वाली इलाके में इमारत
दातार रोड जूनागढ़ का काफी व्यस्त इलाका है। यह बिल्डिंग काफी भीड़-भाड़ वाली जगह पर स्थित थी। बिल्डिंग के मलबे को हटाने के पुलिस, कमिश्नर, एनडीआरएफ टीम, आईजी, डीजी सभी यहां मौजूद हैं और मलबा हटाने का काम जारी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि बिल्डिंग काफी पुरानी है और इसमें रहने वाले लोगों को नोटिस भी दिया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button