World

इस शुक्रवार मचेगा धमाल, सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं ‘जोगिरा सारा रा रा’ सहित 35 फिल्‍में

शुक्रवार, एक ऐसा दिन है, जिसका सिनेमा की दुनिया के हर फैन को बेसब्री से इंतजार रहता है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र हिंदुस्‍तान में वक्‍त के साथ सिनेमा भी पूरी तरह बदल गया है। हमारे देश में एक या दो नहीं, बल्‍क‍ि अलग-अलग भाषाओं में 27 फिल्‍म इंडस्‍ट्रीज हैं। बीते एक दशक से अब हॉलीवुड की फिल्‍में भी भारत में बढ़-चढ़कर रिलीज हो रही हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार, 26 मई को ऐसा दिन है जब सिनेमाघरों में एक-दो नहीं बल्‍क‍ि अलग-अलग भाषाओं में कुल 35 फिल्‍में रिलीज हो रही हैं। जी हां, इनमें बॉलीवुड की ‘जोगिरा सारा रा रा’ से लेकर ‘आजम’ तक शामिल हैं।

हमारा भारत इस दुनिया में फिल्मों का सबसे बड़ा प्रोड्यूसर है। देश में 20 से भी अध‍िक भाषाओं में हर साल करीब 1500 से 2000 फिल्में रिलीज होती हैं। इस मामले में हिंदुस्‍तान का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है। साल 2009 में भारत में 24 भाषाओं में 1288 फीचर फिल्में बनी थीं। इनमें से 364 मूवीज बॉलीवुड से थीं। यह एक साल में सबसे अध‍िक फिल्‍म रिलीज का विश्‍व कीर्तिमान है।

आगे देख‍िए 26 मई 2023 को रिलीज हो रही 35 फिल्‍मों की पूरी लिस्‍ट:

शुक्रवार को हिंदी में रिलीज हो रही हैं ये फिल्‍में-

1) जोगिरा सारा रा रा
डायरेक्‍टर – कुशन नंदी
लेखक – गालिब असद भोपाली
प्रोड्यूसर – नईम सिद्दीकी
कास्‍ट- नवाजुद्दीन सिद्दीकी, नेहा शर्मा, जरीना वहाब, निक्की तम्बोली

2) आजम
डायरेक्‍टर – श्रवण तिवारी
प्रोड्यूसर – हेमांग पटेल

कास्‍ट – जिमी शेरगिल, अभिमन्यु सिंह, इंद्रनील सेन गुप्ता

3) छ‍िपकली
डायरेक्‍टर – कौशिक कर
प्रोड्यूसर – मीमो, स्वर्णदीप विश्वकर्मा
कास्‍ट – यशपाल शर्मा, योगेश भारद्वाज, तनिष्ठा विश्वास, नबोनिता डे कृष्णेंदु अधिकारी

4) कोट
डायरेक्‍टर – अक्षय डिट्टू
प्रोड्यूसर – कुमार अभिषेक
कास्‍ट – संजय मिश्रा, विवान शाह, सोनल झा, पूजा पांडे

5) चल जिंदगी
डायरेक्‍टर – विवेक आर शर्मा
कास्‍ट- शैनन कुमार, संजय मिश्रा, विवेक दहिया

6) एनआरआई वाइफ्स
डायरेक्‍टर- विभु कश्यप, क़ैद कुजवेरीवाला, रे खान
प्रोड्यूसर – गुंजन कुठियाला
कास्ट – कीकू शारदा, राइमा सेन, भाग्यश्री, समीर सोनी, जुगल हंसराज, हितेन तेजवानी, गौरव गेरा, सादिया सिद्दीकी, गुंजन कुठियाला, समीक्षा शैल ओसवाल

7) लवास्ते
डायरेक्‍टर- सुदेश कनौजिया
कास्‍ट – ओंकार कपूर, मनोज जोशी, बृजेंद्र काला, शुभांगी लतकर

8) क्रिएटर- सर्जनहार

9) प्यारा कुल्हड़
डायरेक्‍टर – अभिषेक चड्ढाकास्‍ट – मानस नागुलपल्ली, अप्सरा रानी, गुलशन ग्रोवर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button