World
साहेबगंज से अपह्रत युवक पांच दिन बाद सकुशल बरामद, 20 लाख की मांगी गई थी फिरौती, 3 गिरफ्तार
साहेबगंजः झारखंड में साहेबगंज जिले के राधानगर थाना क्षेत्र से 14 अक्टूबर को अपह्रत युवक को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया। साहेबगंज के एसपी नौशाद आलम ने गुरुवार को पत्रकारों को बताया कि अपहरणकर्ताओं ने युवक के परिजनों से 20 लाख फिरौती की मांग की थी। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।




