World

 ‘हर व्यक्ति को आजादी है…’ मिलिंद देवड़ा ने छोड़ी कांग्रेस तो सचिन पायलट की दो टूक

कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस से इस्तीफे दे दिया। देवड़ा के कांग्रेस छोड़ने पर सचिन पायलट ने रिएक्ट किया है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को आजादी है कि उसे किस दल में, किस विचारधारा में रहना है। समय बताएगा कि यह निर्णय सही है या नहीं। सचिन पायलट के इस कमेंट से चर्चा का दौर शुरू हो गया। वैसे भी जैसे ही मिलिंद देवड़ा के कांग्रेस से अलग होने की खबर आई सचिन पायलट अचानक ही ट्रेंड करने लगे।

मिलिंद देवड़ा का कांग्रेस से इस्तीफा

ऐसा इसलिए क्योंकि राहुल गांधी की यंग ब्रिगेड में शामिल युवा चेहरों में अब सचिन पायलट ही कांग्रेस में बचे हुए हैं। कांग्रेस के युवा चेहरों में शुमार रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया, आरपीएन सिंह और जितिन प्रसाद ने पहले ही पार्टी छोड़ दी थी। अब पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा का जाना कांग्रेस के लिए जोर का झटका माना जा रहा। सवाल उठ रहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आगाज होने के साथ ही ये खबर चौंकाने वाली है।

महाराष्ट्र की सत्ताधारी शिवसेना में हुए शामिल

पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद एम. देवड़ा ने रविवार को कांग्रेस छोड़ दी। उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की सत्तारूढ़ शिवसेना में एंट्री मारी है। खुद सीएम शिंदे ने उनका पार्टी में गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ में आयोजित समारोह में 47 वर्षीय देवड़ा के साथ उनकी पत्नी पूजा शेट्टी देवड़ा और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। मिलिंद देवड़ा ने इस दौरान कहा कि ये मेरे लिए बेहद भावुक दिन है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं कांग्रेस छोड़ दूंगा। आज मैं शिव सेना में शामिल हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button