World

सातवें दिन और गिर गई सलमान की Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan की कमाई, ‘ट्यूबलाइट’ से भी कम हुआ कलेक्‍शन

सलमान खान की फिल्‍म ‘क‍िसी का भाई क‍िसी की जान’ का हाल बॉक्‍स ऑफिस पर बहुत अच्‍छा नहीं है। फरहाद सामजी के डायरेक्‍शन में बनी इस फिल्‍म की कमाई ईद के जश्‍न के बाद हर दिन गिरती जा रही है। आलम यह है कि सिनेमाघरों में एक हफ्ता पूरा होने के बावजूद यह फिल्‍म भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन नहीं कर पाई है। ‘क‍िसी का भाई किसी की जान’ का हाल सलमान की 2017 में रिलीज फिल्‍म ‘ट्यूबलाइट’ से भी बुरा है। ‘ट्यूबलाइट’ भी ईद पर रिलीज हुई थी और इसने पहले हफ्ते में 102.57 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया था। लेकिन ‘किसी का भाई किसी की जान’ पहले हफ्ते में महज 85.50 रुपये की कमा सकी है। यह कहना गलत नहीं होगा कि बीते 13 साल में यह सलमान खान की सबसे कमजोर फिल्‍म साबित हो रही है।

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Box Office Collection Day 7: ‘किसी का भाई किसी की जान’ साल 2014 में रिलीज थाला अजित की फिल्‍म ‘वीरम’ का हिंदी रीमेक है। बुधवार को इस फिल्‍म की कमाई में मंगलवार के मुकाबले करीब 30% की गिरावट दर्ज की गई थी। जबकि गुरुवार को इसकी कमाई बुधवार के मुकाबले 17% और गिर गई। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, रिलीज के 7वें दिन ‘किसी का भाई किसी की जान’ ने करीब 3.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस तरह 7 दिनों में कुल कमाई 85.50 करोड़ रुपये हो गई है। इस फिल्‍म का बजट 150 करोड़ रुपये है। ऐसे में हिट का टैग लेने के लिए फिल्‍म को कम से कम 155 करोड़ रुपये की लाइफटाइम कमाई करनी होगी। फिल्‍हाल कमाई की जो रफ्तार है, 100 करोड़ क्‍लब में पहुंचने के लिए भी फिल्‍म को दूसरे वीकेंड का इंतजार करना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button