World

काम-धंधा पहले से ठप, अब भारत का ‘लहसुन’ बढ़ा रहा चीन का ब्लड प्रेशर

कहते हैं न कि जब वक्त बुरा आता है तो हर तरफ से मुश्किलें बढ़ने लगती है। चीन की इकॉनमी की दुर्दशा किसी से छिपी नहीं है। रियल एस्टेट ने चीन की कमर तोड़ दी है। महंगाई गिरने के बावजूद लोगों की खरीदने की क्षमता छीन चुकी है। बेरोजगारी उस चरम पर पहुंच गई है कि चीन की सरकार ने आंकड़े जारी करना बंद कर दिया। आयात-निर्यात में आई कमी ने इकॉनमी को पीछे धकेल दिया है। दिवालिया होती कंपनियां चीन की इकॉनमी तो निगेटिव ग्रोथ की ओर पहुंचा रही है। वहीं सरकार के बार-बार दखल और बूढ़ी होती जनसंख्या के कारण विदेशी कंपनियां भी चीन से मुंह मोड़ रही है। चीन का अपना दुख कम नहीं है, लेकिन भारत की तरक्की उसकी परेशानी को और बढ़ा रहा है। भारत का ग्रोथ चीन के दर्द को बढ़ाने का काम कर रहा है। अब चीन के दर्द की वजह एक छोटा सा लहसुन बन गया है।

लहसुन बढ़ा रहा चीन की मुश्किल​

​लहसुन बढ़ा रहा चीन की मुश्किल​

जो लहसुन खाने में स्वाद बढ़ाने के काम आते है, वो लहसुन इन दिनों चीन की मुश्किल बढ़ा रहा है। भारत से मिल रही चुनौती ने चीन की नींद उड़ा दी है। लहसुन के उत्पादन और उसके निर्यात में चीन का दबदबा है, लेकिन बीते कुछ समय से भारत उसके लिए चुनौती खड़ा कर रहा है। भारत का लहसुन ट्रेड लगातार बढ़ रहा है, जिसकी वजह से चीन पर दबाव बढ़ता जा रहा है। भारत का लहसुन एक्सपोर्ट लगातार बढ़ रहा है, जो चीन को फूटी आंख नहीं भा रहा है। भारत का बढ़ता कारोबार चीन की परेशानी बढ़ा रहा है।

चीन लहसुन का बादशाह​

​चीन लहसुन का बादशाह​

लहसुन उत्पादन से लेकर उसके निर्यात में चीन की एकाधिकार है। लहसुन के कुल उत्पादन में चीन की भूमिका 80 फीसदी है। वहीं कुछ साल पहले तक चीन दुनिया के कुल एक्सपोर्ट का 80% लहसुन निर्यात करता था, हालांकि बीते कुछ सालों में इसमें 20 से 25 फीसदी की कमी आई है । इस कमी में भारत एक बड़ा कारण बन रहा है। दरअसल भारत ने लहसुन के एक्सपोर्ट को बढ़ाया है। भारत के लहसुन एक्सपोर्ट में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। स्पाइस बोर्ड ऑफ इंडिया के आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2022-23 में हल्दी, लहसुन और धनिया के एक्सपोर्ट में बढ़ोतरी हुई। लहसुन के एक्सपोर्ट में 159% का उछाल आया और यह 57,346 टन पर पहुंच गया।

​भारत का लहसुन एक्सपोर्ट​

​भारत का लहसुन एक्सपोर्ट​

भारत मसालों का देश माना जाता रहा है। प्राचीन काल से ही भारत से मसाला ट्रेड होता रहा है। बीते कुछ सालों से भारत के मसाला एक्सपोर्ट में लहसुन की हिस्सेदारी बढ़ी है। स्पाइस बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक 2022-23 की अप्रैल से जनवरी के बीच लहसुन के एक्सपोर्ट में 159% की ग्रोथ दर्ज की गई है। इस दौरान भारत ने 57,346 टन लहसुन एक्सपोर्ट किया, जो वित्त वर्ष 2021-22 के मुकाबले 159% अधिक था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button