कछुए ने फुर्ती दिखाकर मगरमच्छ के मुंह से छीन लिया निवाला, वायरल वीडियो देख सब कहने लगे- बस इतना कॉन्फिडेंस चाहिए
जंगली जानवरों में पानी के अंदर सबसे ताकतवर माने जाने वाले मगरमच्छ का सामना करने की हिम्मत कम ही जानवर कर पाते हैं। क्योंकि वो अपने शिकार को मजबूती से पकड़ता है। पर कभी-कभी ताकत से ज्यादा बुद्धि काम आती है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो इस बाद का सबूत है। इसमें एक कछुआ, बहुत चालाकी से मगरमच्छ के सामने पड़ा खाना छीनकर ले जाता है। फिर भी क्रोकोडाइल उसका सामना नहीं पर पाता। वायरल हो रहे वीडियो को देख आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा।
जो सोया, वो खोया…
इस क्लिप को ट्विटर पर ‘योग’ (@Yoda4ever) नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। कैप्श में लिखा है- जो सोया, वो खोया। महज 8 सेकंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है तालाब किनारे एक बड़ा सा मगरमच्छ है। उसके बगल में पानी के नीचे कछुआ छिपा बैठा है। तभी ऊपर से कोई पानी के अंदर खाने की चीज फेंकता है। भूखा मगरमच्छ तुरंत आगे बढ़कर खाने की चीज पर कब्जा जमाने लगता है। तभी किनारे से कचुआ निकला है, जो फुर्ती के साथ क्रोकोडाइल के मुंह से निवाला छीनकर चला जाता है। ये नजारा बहुत ही मजेदार है। क्योंकि आमतौर पर खूंखार मगरमच्छ के सामने से खाना ले जाना किसी छोटे जानवर के बस की बात नहीं होती।




