वित्त मंत्री ने कहा कि देश में महंगाई दर लगभग 4% तक आ गई है, जिससे रिजर्व बैंक को चार साल में पहली बार रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती करने में मदद मिली।
उन्होंने कहा कि महंगाई को नियंत्रित करने के लिए आपूर्ति प्रबंधन और मौद्रिक नीति एक साथ काम कर रही है, जिससे अर्थव्यवस्था के विकास चक्र को गति मिलेगी।
सीतारमण ने यह भी कहा कि महंगाई प्रबंधन के तहत आयातित महंगाई के पहलुओं पर भी ध्यान दिया जा रहा है, ताकि अर्थव्यवस्था पर इसका नकारात्मक प्रभाव न पड़े।


