World

अनुषा दांडेकर ने करवाई ओवरी की सर्जरी, बताया किन तकलीफों से होकर गुजरना पड़ा

अनुषा दांडेकर एक बार फिर अपनी सर्जरी को लेकर चर्चा में हैं। कई साल पहले अपने ब्रेस्ट में गांठों की सर्जरी करवा चुकीं अनुषा ने इस बार ओवरी सर्जरी को लेकर कुछ बातें बताई हैं। अनुषा ने इंस्टाग्राम पोस्ट में अपनी ओवरी में गांठों की सर्जरी को लेकर लंबा-चौड़ा पोस्ट किया है। अनुषा ने अपने इस पोस्ट के जरिए बताया है कि वो किन तकलीफों से होकर गुजरी हैं।रिएलिटी टीवी शो और वीजे अनुषा दांडेकर ने सोशल मीडिया पर अपने लम्प रिमूवल सर्जरी को लेकर ढेर सारी बातें की हैं। अनुषा ने बताया कि सर्जरी के दौरान भी डॉक्टर को कई नई गांठें नजर आईं। इसी के साथ अनुषा ने सबको हेल्थ से जुड़ी कुछ जरूरी जानकारियां दी हैं।

अनुषा ने बताया क्या सब हुआ उनके साथ

सोशल मीडिया पर अनुषा ने लिखा है, ‘मेरी ओवरी में गांठों की सर्जरी से गुजरी हूं, रिकवरी काफी कठिन रहा और मैं खुद को लकी महसूस करती हूं कि सबकुछ ठीक रहा। उसी दौरान कुछ और नई गांठें मिलीं और मैं सुपर लकी रही कि सबकुछ अच्छा हो गया। जो भी इस पोस्ट को पढ़ रही हैं उन सभी लड़कियों से मैं ये कहना चाहती हूं कि आप साल में एक बार अपनी गायलॉकलॉजिस्ट से जाकर जरूर मिलें। ऐसा करने से आप चूकें नहीं ताकि आगे आपके हेल्थ और सेफ्टी बना रहे। मैं ऐसा तब से कर रही हूं जब मैं 17 साल की थी। और मैं एहसानमंद हूं कि मैं अच्छी तरह से रिकवर कर रही हूं।’

उन्हें पूरी तरह से ठीक होने में अभी कुछ वीक और लगेंगे

उन्होंने ये भी बताया कि उन्हें पूरी तरह से ठीक होने में अभी कुछ वीक और लगेंगे। डॉक्टर को शुक्रिय़ा कहते हुए उन्होंने लिखा, ‘फुल रिकवरी में अभी कुछ और वीक लगेंगे, लेकिन आज बाहर वॉक करके काफी अच्छा लगा।’ अनुषा के इस पोस्ट पर फैन्स ने उनके लिए जल्दी ठीक होने की कामना की है।

अनुषा ऐसे दर्द भरे एक्सपीरियंस से पहले भी गुजर चुकी हैं

बता दें कि इससे पहले भी अनुषा ऐसे दर्द भरे एक्सपीरियंस से गुजर चुकी हैं। अनुषा ने बताया था कि जब वह 16 साल की थीं तो उन्हें ब्रेस्ट में गांठ हो गया था। इसके लिए कई बार उन्हें बायॉप्सी करवाना पड़ा था और सर्जरी के बाद गांठ को निकाला गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button